स्कूल से लौट रहे छात्रा को वाहन ने मारा टक्कर,गंभीर
खीरी।खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत इटवा के पूर्वा मजरा के पास एक छात्रा माल वाहक वाहन की चपेट में आ गई। जिसे गम्भीर हालत में प्रयागराज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के अनुसार घनेष्ठा निवासी प्रविता पाल पुत्री बद्री प्रसाद पाल उम्र 15 वर्ष जो कक्षा 10 की छात्र है और वह पढ़ने के लिए पास के ही खमरिया स्थित मां तुलसी इंटर कॉलेज में गई थी। शाम 3:15 बजे छुट्टी होने के बाद वह अपने घर की ओर वापस जा रही थी कि, उसी समय खीरी से लालतारा की ओर आ रहे टाटा 407 माल वाहक वाहन ने छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों ने मोबाइल फोन से घटना की सूचना तुरंत ही 112 नंबर पुलिस को दी साथ ही साथ छात्रा के परिजनों को भी दिया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा को तत्काल ही इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया। अस्पताल में छात्र की हालत चिंताजनक में नाजुक बनी हुई है। इधर घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।