सफाई में लापरवाही पर ईओ के निलंबन की संस्तुति, संस्थागत प्रसव 80 प्रतिशत करने तक सीएमओ का वेतन रोकने के निर्देश
फतेहपुर। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान नाराजगी जताई। शहर में सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर नगर पालिका परिषद सदर के ईओ के निलंबन के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए। संस्थागत प्रसव 60 प्रतिशत मिलने पर सीएमओ का वेतन तब तक रोकने को कहा, जब तक आंकड़ा 80 प्रतिशत तक नहीं पहुंचता।
मंडलायुक्त ने सैम बच्चों के परिवारों को आवास, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड और स्वयं सहायता समूह से जोड़ने, जल जीवन मिशन की गुणवत्ता जांच, सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने और तालाबों के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, सीडीओ पवन कुमार मीना सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।