वेटरन टी-20 चैंपियनशिप के लिए झांसी की टीम घोषित, सार्थक शुक्ला को कप्तानी 27 अक्टूबर को महोबा के खिलाफ खेलेगी पहला मुकाबला, टीम में बल्लेबाजों, तेज गेंदबाजों, स्पिनरों और ऑलराउंडर्स का संतुलित मिश्रण
झांसी। डॉ. गौरहरि सिंघानिया यूपी इंटर डिस्ट्रिक्ट टी-20 वेटरन्स क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए झांसी वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन की टीम फाइनल ट्रायल के बाद घोषित कर दी गई है। चयनित टीम आगामी 27 अक्टूबर को महोबा के खिलाफ अपना पहला मुकाबला जी.आई.सी.मैदान पर प्रातः 10.30 बजे से खेलेगी। प्रतियोगिता के अन्य मैचों के लिए प्रदर्शन और जरूरत के अनुसार टीम में बदलाव भी किए जाएंगे।
चयनकर्ता सुनील शर्मा एवं बृजेंद्र यादव ने बताया कि टीम का चयन खिलाड़ियों के प्रदर्शन और उनकी क्षमता को ध्यान में रखकर किया गया है। टीम में बल्लेबाजों, तेज गेंदबाजों, स्पिनरों और ऑलराउंडर्स का संतुलित मिश्रण रखा गया है, जिससे टीम को मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आपसी तालमेल और बेहतर प्रदर्शन के दम पर प्रतियोगिता में झांसी का नाम रोशन करेंगे।
टीम की कमान सार्थक शुक्ला को सौंपी गई है, जबकि मुदस्सर खान उपकप्तान होंगे। टीम में सरफराज, कुणाल गोस्वामी, हरजीत सिंह, विवेक तिवारी, प्रभात यादव (विकेटकीपर), मोहम्मद जैद, सतीश चंद, विवेक मिश्रा, महेंद्र सिंह यादव, नीरज भटनागर, मोहम्मद वकील खान, अभिषेक दुबे,आरिफ,अभिषेक ओझा को शामिल किया गया है।
जबकि स्टैंडबाई में मोहम्मद इसरार, दीपक श्रीवास्तव और हफीज खान।
झांसी वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद मेहरोत्रा ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई।