बदलते परिवेश में पत्रकारों की भूमिका पर मंथन, प्रेस क्लब खागा ने किया सम्मान समारोह
खागा/फतेहपुर। प्रेस क्लब खागा इकाई ने पत्रकार सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया। विषय था- 'बदलते परिवेश में पत्रकारों की भूमिका'। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार प्रेमकांत तिवारी ने कहा कि पत्रकारों को अहंकार से दूर, विनम्रता और विवेक के साथ काम करना चाहिए। एआई का निर्माण इंसान ने किया है, इसलिए विवेक इंसान के पास ही रहना चाहिए। तकनीक अपनाएं, पर पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखें। संस्थापक प्रेमशंकर अवस्थी, संरक्षक सरोज पांडेय और अध्यक्ष रितेश पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रद्युम्न तिवारी, अविनाश मिश्रा, साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के महासचिव शीबू खान, प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आब्दी सहित लखनऊ और विभिन्न जनपदों से आए पत्रकार मौजूद रहे।