गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाएं : एसपी
फतेहपुर। कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में शनिवार को अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक एसपी अभिमन्यु मांगलिक की अध्यक्षता में हुई। एसपी ने कहा कि शांति और कानून व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिला अपराध, गैंगस्टर और पॉक्सो जैसे गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को जल्द सजा दिलाई जाए। अभियोजन अधिकारी और विवेचक समन्वय से काम करें और गवाहों-साक्ष्यों की समय पर प्रस्तुति सुनिश्चित करें। बाद में NCORD समिति की बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने पर चर्चा हुई। एसपी ने अवैध बिक्री पर रोक, लाइसेंसी शराब दुकानों पर CCTV अनिवार्य करने और पुलिस-आबकारी के बीच समन्वय के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी, एएसपी, अभियोजन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, ड्रग इंस्पेक्टर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।