दिवाली के लकी ड्रॉ में सविता की चमकी किस्मत,मुफ्त में मिली नई ऑल्टो के 10 ढोल-नगाड़ों के बीच एमके भाटिया ने खुद कार में बैठाकर सौंपी चाबी,भाई और छोटी बहन भी बने खुशी के पल के गवाह
पंचकूला/मुजफ्फरनगर ।प्राप्त समाचार के अनुसार एमके भाटिया ग्रुप की ओर से आयोजित दिवाली लकी ड्रॉ में विजेता बनीं सविता को नई ऑल्टो के 10 कार उपहार में मिली।लंबे इंतजार के बाद जब उन्हें कार की चाबी सौंपी गई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।ढोल-धमाकों और उत्साह के बीच ग्रुप के प्रमुख एमके भाटिया ने खुद सविता को नई कार में बैठाकर चाबी सौंपी।दुल्हन की तरह सजी नई कार को देखकर सविता के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।इस यादगार मौके पर उनकी छोटी बहन और भाई भी मौजूद रहे।परिवार के साथ उन्होंने इस खुशी के पल को कैमरे में कैद किया।एमके भाटिया ग्रुप की ओर से गार्ड से लेकर अधिकारियों तक सभी कर्मचारियों के लिए आयोजित इस लकी ड्रॉ ने दिवाली के उत्सव को खास बना दिया।सविता के लिए यह दिवाली एक ऐसा यादगार तोहफा लेकर आई, जिसे वह जीवनभर नहीं भूल पाएंगी।
प्राप्त समाचार के अनुसार एमके भाटिया ग्रुप की ओर से आयोजित दिवाली लकी ड्रॉ में विजेता बनीं सविता को नई ऑल्टो के 10 कार उपहार में मिली।लंबे इंतजार के बाद जब उन्हें कार की चाबी सौंपी गई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा