थाना मण्डी, सहारनपुर पुलिस ने चेकिंग व दबिश के दौरान 1 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी/शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिह राणा के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली मण्डी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग व दबिश के दौरान 01 वारण्टी अभियुक्त समीर पुत्र राशिद निवासी पीरवाली गली न.8/4 थाना मण्डी जनपद सहारनपुर को सम्बन्धित मु0अ0सं0 305/2019 धारा 379/411 भादवि (प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्यया परिषद, सहारनपुर) में पीरवाली गली से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।