थाना कुतुबशेर, सहारनपुर पुलिस ने 1 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 1 अवैध चाकू बरामद
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण, वांछित/वारंटी, अवैध शस्त्र रखने/तस्करी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह त्यागी के कुशल नेतृत्व में थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा चेकिंग व गश्त के दौरान 01 शातिर अभियुक्त आजम पुत्र कलीम अहमद निवासी मौह्ल्ला मानकमऊ आम वाली गली कब्रिस्तान के पास थाना कुतुबशेर थाना कुतुबशेर सहारनपुर को अम्बाला हाईवे से नहर पटरी होते हुये नया रेलवे स्टेशन की तरफ रास्ते में नहर की पटरी पर से गिरफ्तार किया गया । कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद हुआ । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कुतुबशेर पर मु0अ0सं0- 515/26 धारा- 4/25 आयुध अधिनियम के पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।