टैक्टर के पहिये की चपेट में आने से घायल युवक की हुई मौत, कोहराम
प्रतापगढ़। टैक्टर से गिरने से घायल युवक की मौत हो गयी। मौत की जानकारी हो पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। लालगंज कोतवाली के पूरेबंशी गांव निवासी चैबीस वर्षीय लवकुश वर्मा पुत्र स्व0 दर्शन वर्मा सोमवार की देर शाम करीब आठ बजे खेत में धान की कटाई कराने के बाद उसे टैक्टर ट्राली पर लादकर घर आ रहा था। इसी बीच खेत की मेड़ पर अचानक टैक्टर अनियंत्रित होने से चालक नीचे गिरकर टैक्टर के पहिये की चपेट में आ गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए लालगंज ट्रामा सेण्टर ले आये। यहां चिकित्साकों ने घायल लवकुश को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर मां फोटो देवी समेत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल दिखा। मृतक दो भाईयों व दो बहनों में बड़ा था और अविवाहित है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के जिला मुख्यालय भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाही की जायेगी।