श्रीमोई की ओर से बिजोया आनंदो उत्सव का भव्य आयोजन
प्रयागराज। श्रीमोई द्वारा होटल ब्लू डायमंड, अग्निपथ कॉलोनी, सिविल लाइंस, प्रयागराज में बिजोया आनंदो उत्सोव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ आज संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व जया मुखर्जी एवं बुलबुल साहा ने किया।
यह समारोह बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और नारी शक्ति का सुंदर उत्सव रहा। कार्यक्रम में मनमोहक नृत्य-नाटिका, संगीत प्रस्तुतियों, मनोरंजक प्रतियोगिताओं एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। धुनुची नृत्य, शंख ध्वनि और पारंपरिक सिंदूर खेला समारोह के विशेष आकर्षण रहे। श्रीमोई की अध्यक्ष अनुपमा दास एवं सचिव शिल्पी बनर्जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह ने आपसी सौहार्द, सांस्कृतिक एकता और उत्सव के उल्लास को साकार किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिनके योगदान से यह आयोजन यादगार बना।
श्रीमोई का यह बिजोया आनंदो उत्सोब बंगाली संस्कृति, परंपरा और एकजुटता की खूबसूरत झलक प्रस्तुत करते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉ काकोली, सुप्रिया, सविता, दीपोश्री, मीनाक्षी , काकोली, दीपा, सुरभि, श्रिति घोषाल, आलपोना भी मौजूद रहे। मंच का संचालन सायोनी भट्टाचार्य एवं मौमिता चटर्जी ने किया।