शिक्षक रामजी शर्मा और महेन्द्र सिंह को मथुरा में किया गया सम्मानित
इटावा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचार पूर्ण कार्यों के लिए इटावा के शिक्षक राम जी शर्मा और महेन्द्र सिंह को एडूलीडर्स अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया । जनपद मथुरा की के एम यूनीवर्सिटी में आयोजित एडूलीडर्स सम्मान समारोह में प्रदेश के सभी 75 जनपदों से चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
जिसमें जनपद इटावा के विकासखण्ड ताखा के पीएम श्री उ० प्रा० वि० समथर कंपोजिट के शिक्षक महेन्द्र सिंह एवं प्राथमिक विद्यालय नगला मके के शिक्षक राम जी शर्मा को उनके उल्लेखनीय कार्यों हेतु एडूलीडर्स सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 75 जनपदों से 150 उत्कृष्ट शिक्षकों को चयनित किया गया था । यह सम्मान समारोह मथुरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलापंचायत अध्यक्ष / कुलाधिपति किशन चौधरी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतनकीर्ति एडूलीडर्स उ०प्र० के संस्थापक व राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक सर्वेष्ट मिश्र द्वारा उन्हें संयुक्त रुप से प्रशस्ति पत्र, मोमेन्टो एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। समारोह में श्रीमद्भागवतगीता आधारित मूल्यों के समावेशन पर संगोष्ठी भी हुई। सम्मान मिलने पर जनपद के शिक्षकों ने दोनों शिक्षकों को हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी।