शोक संतप्त परिवारों से मिलकर आप नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की
मीरजापुर। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सोनभद्र-मिर्जापुर के जिला प्रभारी तथा अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण, नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 396 नगर विधानसभा क्षेत्र के नेता ने शनिवार को कोन विकासखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर लोगों के दुख-सुख में सहभागिता की।
कोन ब्लॉक के ग्राम कमासिन में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य रुद्रेश प्रताप सिंह के असामयिक निधन की सूचना पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद कोन विकासखंड के श्रीपट्टी निवासी अधिवक्ता आनंद दुबे उर्फ राजन दुबे के आकस्मिक निधन पर उनके आवास पर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
इसी क्रम में मझलीपट्टी निवासी संतोष सिंह की धर्मपत्नी रेखा सिंह के आकस्मिक निधन पर भी उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं प्रयागराज के जिला प्रभारी रमाशंकर साहू तथा कोन विकासखंड के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार यादव मौजूद रहे।