संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत घर के अंदर मिला शव जांच में जुटी पुलिस
औरैया। बेला थाना क्षेत्र के सहेमपुर गांव में 17 वर्षीय किशोरी शिल्पी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसका शव घर के अंदर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल किशोरी की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सका है। सहेमपुर गांव निवासी सुरेश चंद्र कुशवाहा की 17 वर्षीय बेटी शिल्पी का शव घर में मिलने से हड़कंप मच गया, परिजनों के मुताबिक, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलने पर याकूबपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।