सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर नगर पालिका में दी गई श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय एकता की ली शपथ
मीरजापुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नगर पालिका कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी जी लाल,अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लौहपुरुष सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इसके साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने एकता दिवस पर लौपुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित की है और कहा है कि सरदार वल्लभभाई पटेल का देश की एकता और अखंडता में अतुलनीय योगदान रहा है। इस दौरान कर अधीक्षक शरदेंदु सिंह,कार्यालय अधीक्षक विनोद गुप्ता,संजय श्रीवास्तव,सौरभ कुमार,उमेश यादव,राकेश गुप्ता सहित पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।