सरकार की प्राथमिकताओं के केंद्र में हैं किसान : डा० वीरपाल निर्वाल
डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर।विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त हस्तांतरण के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान 9.34 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि हस्तांतरित की गई।साथ ही कृषि अवसंरचना कोष के अंतर्गत विकसित 521 इकाइयां राष्ट्र को समर्पित की गईं और 12 हॉर्टिकल्चर क्लस्टर्स का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत प्रशासक डा. वीरपाल निर्वाल ने गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सजीव संबोधन को सुना और उपस्थित किसानों से संवाद किया।उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में किसान सबसे आगे हैं।किसानों को पर्याप्त संसाधन,बीज, उर्वरक उपलब्ध कराने के साथ फसलों का लाभकारी मूल्य और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।कार्यक्रम के दौरान भोकरहेड़ी निवासी किसान रामकुमार शर्मा के मोबाइल पर खाते में किसान सम्मान निधि की 2,000 रुपये की किस्त पहुंचने का संदेश आया।इस पर उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार जताया।कार्यक्रम में लोकदल जिलाध्यक्ष संजय राठी, एडीएम वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह,उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही, कृषि वैज्ञानिक डा. सविता आर्य,स्टेनो अक्षय शर्मा,भाजपा के रामकुमार शर्मा सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।