सौरभ मिश्रा भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सह सोशल मीडिया संयोजक मनोनीत
झांसी। भारतीय जनता पार्टी ने श्री सौरभ मिश्रा को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का सह सोशल मीडिया संयोजक मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर पं. गौरव मिश्रा ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वह संगठन की नीतियों और विचारधारा को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पं. गौरव मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने सौरभ मिश्रा को जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ करेंगे। उनके नेतृत्व में सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी के विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा। उन्होंने सौरभ मिश्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।