स्पोर्ट्स स्टेडियम में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
फतेहपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में स्पोर्ट्स स्टेडियम में मनाई गई। जिला क्रीड़ा अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने लौहपुरुष के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें नमन किया।
इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल स्वतंत्र भारत के वास्तुकार और लौहपुरुष के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में एकता और सामूहिक योगदान का संदेश दिया था। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में स्टेडियम में उपस्थित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। जिला सूचना कार्यालय की ओर से सरदार पटेल के जीवन और उनकी यात्रा पर आधारित चलचित्र का प्रदर्शन भी किया गया। खिलाड़ियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने चलचित्र का अवलोकन किया तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।