सपा ने धूमधाम से मनाई सरदार पटेल जयंती
प्रयागराज। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती समाजवादी पार्टी ने धूमधाम से मनाई। शहर पश्चिमी विधानसभा के सल्लाहपुर स्थित गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं ने चित्र पर माल्यार्पण कर संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि विधायक डॉ. आरके वर्मा ने कहा कि कृषि में तीन काले कानून लाने, किसानों के रास्ते में कील बिछाने और 700 से अधिक किसानों की मौत के जिम्मेदार भाजपाई अब किसानों के मसीहा पटेल की जयंती पर दावे कर रहे हैं। पटेल ने किसानों के हित में संघर्ष किया और RSS को एकता में बाधक बताकर प्रतिबंधित किया था।
एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि देश की तरक्की नफरत से नहीं, प्रेम और भाईचारे से होगी। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व विधायक राधेश्याम पटेल, रमाकांत पटेल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।