सनातन, संस्कृति को मिलेगी मजबूती- पं अशोक पाठक सनातन संस्कृति के उन्नयन के लिये हमेशा समर्पित- राजेंद्र पाण्डेय
प्रयागराज।सनातन एकता मिशन की ओर से केंद्रीय कार्यालय हाशिमपुर रोड पर आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र पाण्डेय एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मृत्युंजय तिवारी को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति मे सदस्य मनोनीत किये जाने पर
सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सम्मान समारोह की अध्यक्षता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं अशोक कुमार पाठक ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए राजेंद्र पांडेय ने कहा कि हम हमेशा से सनातन संस्कृति के उन्नयन के लिये हमेशा समर्पित रहे हैं अब पार्टी ने यह दायित्व सौंपा है तो हम सनातन संस्कृति और एकता को स्थापित करने के लिये अपना तन, मन और धन लगाकर दोगुनी गति से समर्पित रहने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर मृत्युंजय तिवारी ने भी अपने उद्गार व्यक्त किये और सनातन एकता मिशन को इस अवसर पर धन्यवाद अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पं अशोक पाठक ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व को विशेष धन्यवाद दिया जो उन्होंने सनातन एकता मिशन के सदस्यों को अपने कार्यसमिति मे जिम्मेदारी प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन सीता शरण पाण्डेय ने किया ।
मिशन के संरक्षक देवराज पाठकजी ने सभी को आशीर्वाद दिया। अंत मे सनातन एकता मिशन के राष्ट्रीय महासचिव विपुलेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये सभी का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से दिलीप द्विवेदी, इंद्रमणि पांडेय, सहदेव मुखर्जी, अवनीश उपाध्याय, अनिल पाण्डेय , अनूप आदि उपस्थित रहे।