साइट विजिट में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने सीखी निर्माण कार्यों की बारीकियां
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से विद्यार्थियों को व्यावहारिक तकनीकी ज्ञान देने के उद्देश्य से भोपा स्थित पीआरसी कंस्ट्रक्शन की निर्माण साइट का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।इसमें बीटेक सिविल इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक सिविल इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर के विद्यार्थियों ने भाग लिया।संस्थान के चेयरमैन डा० एससी कुलश्रेष्ठ के मार्गदर्शन और निदेशक प्रो० (डा०) अश्वनी कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में आयोजित इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को भवन निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं,आधुनिक निर्माण तकनीकों,निर्माण सामग्री के उपयोग,साइट प्रबंधन,इंजीनियरिंग ड्राइंग और आर्किटेक्चरल प्लानिंग की जानकारी दी गई।कंपनी संचालक प्रदीप गुप्ता,जूनियर इंजीनियर कमल कुमार और आर्किटेक्ट एवं बिल्डर निशांत कुमार ने विद्यार्थियों को निर्माण कार्यों की व्यावहारिक प्रक्रिया,गुणवत्ता नियंत्रण,कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण क्षेत्र में करियर की संभावनाओं से अवगत कराया।विशेषज्ञों ने कहा कि सफल इंजीनियर बनने के लिए सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव, तकनीकी दक्षता,अनुशासन,टीमवर्क और समस्या समाधान की क्षमता भी जरूरी है।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने और अपनी तकनीकी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करने का अवसर मिला।शिक्षकों ने भी निर्माण स्थल पर संचालित गतिविधियों को समझाते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।इस अवसर पर सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष इं. फिरोज अली,इं. प्रवेश कुमार,इं. गौरांग शर्मा, इं. शुभम गुप्ता,शिवानी सिंह,पॉलिटेक्निक प्राचार्य इं. आशीष कुमार,इं. विपुल शर्मा,इं. विपिन कुमार और इं. अलीशा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में इं. प्रवेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।