सहायक निदेशक सूचना की माता जी का 77 वर्ष की आयु में निधन
झांसी | सहायक निदेशक सूचना, जिला सूचना कार्यालय, झांसी सुरजीत सिंह की माताजी श्रीमती अंगूरी देवी जी का 77 वर्ष की आयु में आज सुबह झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान निधन हो गया, उनका अंतिम संस्कार पैतृक ग्राम नगला पौपा तहसील सासनी, जिला हाथरस, उ0प्र0 में किया जाएगा।
इस अवसर पर मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा शोक संवेदनायें व्यक्त की गयीं तथा जिला सूचना कार्यालय के कार्मिकों द्वारा कार्यालय में उनकी दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं परिवार को अपूरणीय क्षति सहन करने हेतु शोकसभा भी आयोजित की गयी।