सीएमओ कार्यालय में सरदार पटेल की जयंती पर स्वास्थ्य कर्मियों को सीएमओ ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
मुजफ्फरनगर।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० सुनील तेवतिया के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र की एकता,अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।इस अवसर पर डा० सुनील तेवतिया ने कहा कि सरदार पटेल ने देशी रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया।उनका जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण का प्रतीक है।उनके आदर्श आज भी सामाजिक सद्भाव,आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने की प्रेरणा देते हैं।कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० दिव्या वर्मा,डा० अशोक कुमार,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० विपिन कुमार,डा० महक सिंह, डा० अजय कुमार और डा० विक्रांत तेवतिया सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे