रोटरी अरिहंत ने विश्व पोलियो दिवस पर कुष्ठ रोगियों के बीच बांटी खुशियां
प्रयागराज। विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद अरिहंत ने 'प्रोजेक्ट करुणा - सेवा एवं सम्मान' के तहत लेप्रोसी मिशन हॉस्पिटल, नैनी में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कुष्ठ रोग से प्रभावित 150 से अधिक लोगों के बीच भोजन एवं आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वंचित वर्ग के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और उन्हें समाज का अभिन्न अंग होने का एहसास कराना था। असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन मंदीप श्रीवास्तव ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा ही नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और अपनत्व का अनुभव कराना भी है। क्लब संस्थापक एवं प्रोग्राम चेयरमैन शशांक जैन ने कहा कि सेवा का वास्तविक अर्थ जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाना है। चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. कीर्ति अग्रवाल ने कहा कि मानवता की सेवा ही रोटरी की पहचान है, जबकि चार्टर सेक्रेटरी प्रीति जैन ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अंकित अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।