रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया
चिलकाना। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सुल्तानपुर स्थित नव जनोदय इंटर कॉलेज में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया। एकता जनसेवा समिति के संरक्षक बालकिशन शर्मा, उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार सोलंकी, भाजपा नेता शादीराम सैनी एवं प्रगतिशील किसान रविंद्र तोगड़िया ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस दौरान वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता की एक किलोमीटर पैदल दौड़ में मिलन प्रथम, विकास द्वितीय और अंशुल तृतीय रहे। वहीं दो किलोमीटर साइकिल रेस में नीरज ने प्रथम, सूरज ने द्वितीय तथा अनुज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सुनील कुमार सैनी, अनिल कुमार, बिजेंद्र सिंह, अमित उपाध्याय और मनोज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।