रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक में डीडीओ का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
’संग्रामगढ़, प्रतापगढ़। जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य ने बुधवार को विकासखंड रामपुर संग्रामगढ़ का औचक निरीक्षण कर अभिलेखों और कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कुछ स्थानों पर गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने तथा सरकारी कार्यों में लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान परिवार रजिस्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, किसान आवास, मनरेगा सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित फाइलों और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की गई। करीब तीन घंटे तक चले निरीक्षण में अभिलेखों के रखरखाव, कार्यालय की साफ-सफाई और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। डीडीओ ने सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने और सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों को व्यवस्थित ढंग से संपादित करने की हिदायत दी। इस दौरान विकासखंड अधिकारी विजय शंकर मणि सहित ग्राम विकास अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।