रालोद कार्यकर्ता सम्मेलन में 2027 के चुनाव की तैयारी पर जोर,बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान बघरा में त्रिलोक त्यागी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश,एनडीए गठबंधन के बेहतर परिणाम के लिए जुटने की अपील
डा० एमए तोमर
मुजफ्फरनगर।राष्ट्रीय लोकदल चरथावल विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को बघरा स्थित अवि फार्म हाउस में आयोजित किया गया।सम्मेलन में वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया।वक्ताओं ने गांव-गांव और बूथ-बूथ तक संगठन को मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया।सम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी रहे जबकि हस्तिनापुर क्षेत्र के अध्यक्ष तरसपाल मलिक विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।अध्यक्षता रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी ने की तथा संचालन संदीप मलिक ने किया।सम्मेलन में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने,संगठन में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और किसान,युवा,छात्र तथा व्यापारी वर्ग के बीच संपर्क मजबूत करने का आह्वान किया।आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने पर विशेष जोर दिया गया।इस दौरान पूर्व विधायक नूरसलीम राणा,कृष्णपाल राठी,सुधीर भारतीय,सुकरमपाल,रामनिवास पाल,उमादत्त शर्मा,जिला महासचिव राकेश बालियान,टीम आरएलडी के जिला संयोजक रोबिन लाटियान,मास्टर यशपाल सिंह,मास्टर ब्रजवीर सिंह,युवा लोकदल के विधानसभा अध्यक्ष रितिक राणा,युवा लोकदल के जिलाध्यक्ष मौलिक प्रधान,पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान,व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यवीर वर्मा तथा मीरापुर विधायक मिथिलेश पाल की प्रतिनिधि सुप्रिया पाल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।सम्मेलन में आगामी चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक एकजुटता,जनसंपर्क और बूथ प्रबंधन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।साथ ही एनडीए गठबंधन के बेहतर चुनावी परिणाम के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने की अपील की गई।