रजत पदक विजेता प्रीति पाल का अहिल्याबाई चौक पर हुआ जोरदार स्वागत
मुजफ्फरनगर। जापान में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक जीतकर देश और समाज का गौरव बढ़ाने वाली प्रीति पाल का मंगलवार को मुजफ्फरनगर पहुंचने पर अहिल्याबाई चौक पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रीति पाल ने देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर नमन कर आशीर्वाद लिया। पाल समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने प्रीति पाल का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई और बधाई दी।समाज के राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने कहा कि प्रीति पाल ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर बार-बार पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया है।उनकी उपलब्धि से समाज के युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विनय पाल,सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव दर्शन सिंह पाल,पवन पाल, रमेश पाल,राजू पाल,गुड्डू पाल,प्रमोद पाल,रामपाल, नितिन पाल,जॉनी पाल, अक्षय पाल,शिव कुमार, चरण सिंह,अनिल पाल, ऋषिपाल और नितिन अरोड़ा सहित सामाजिक संगठनों से जुड़े अनेक लोग मौजूद रहे।