पना दल (एस) ने मनाई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
फतेहपुर। अपना दल (एस) के पदाधिकारियों ने शनिवार को चित्रांश नगर स्थित पार्टी कार्यालय में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई। इस दौरान पार्टी कार्यालय में स्थापित सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सभी पदाधिकारी पटेल नगर चैराहे पहुंचे, जहां सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राणा, प्रदेश सचिव गोवर्धन पटेल, संस्कृत मंच के जिलाध्यक्ष आलोक पांडेय, एससी-एसटी मंच के जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश, सहकारिता मंच के जिलाध्यक्ष राजेश पटेल, महिला मंच की जिला महासचिव सुमन, श्रमिक मंच के जिलाध्यक्ष दीपू पटेल, संस्कृत मंच के जिला उपाध्यक्ष गुलाब सिंह व कुलवंत सिंह तथा निर्मल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।