पीईटी(PET) परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर एसपी सिटी अमृत जैन ने परखी सुरक्षा व्यवस्था,यातायात सुचारू रखने के निर्देश
डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर।प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।इसी क्रम में शुक्रवार को एसपी सिटी अमृत जैन ने निर्धारित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता और मुस्तैदी परखी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों की नियमानुसार चेकिंग और फ्रिस्किंग कराने के साथ निर्धारित नियमों के अनुसार ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
एसपी सिटी ने परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने पर भी जोर दिया ताकि परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इस दौरान एएसपी/सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में पुलिस द्वारा परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।