पीईटी परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को परखा
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)- 2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के साथ अभ्यर्थियों की सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों को भी परखा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की। इसके अलावा अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति और अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने परीक्षा में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एवं शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप बनी रहें। उन्होंने परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के साथ अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने पर भी जोर दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाए और अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए। अभ्यर्थियों के आवागमन को सुगम बनाने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मी पूरी तरह मुस्तैद रहें। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर सतर्क नजर रखी जाए और लापरवाही न बरती जाए।जिला प्रशासन के अनुसार जनपद के सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पीईटी-2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।