नारी शक्ति मिशन के तहत श्रीराम कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता,छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा 50 प्रतिभागियों ने आकर्षक डिजाइनों से सजाए हाथ,बिट्टू ने हासिल किया प्रथम स्थान
डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर।श्रीराम कॉलेज के शिक्षक शिक्षा संकाय में नारी शक्ति मिशन के अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इसमें शिक्षक शिक्षा,कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीबीए,बेसिक साइंस,कृषि विज्ञान और ललित कला विभाग की लगभग 50 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।छात्राओं ने अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाकर रचनात्मकता और कलात्मक हुनर का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में बिट्टू (बीएड) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रिया शर्मा (बीएससी-पीसीएम) और नसरा नूर (बीबीए) द्वितीय स्थान पर रहीं जबकि अवनी शर्मा (डीएलएड) और नाजीश (बीएससी माइक्रोबायोलॉजी) ने तृतीय स्थान हासिल किया।सांत्वना पुरस्कार अंजाना (बीबीए),नीलोफर रानी (बीसीए),चारू (बीएड), युक्ता (एमएड) और समायशा (बीबीए) को दिया गया।मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्या डा० प्रेरणा मित्तल ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्राओं की प्रतिभा को पहचान और मंच मिलता है।निर्णायक मंडल में शामिल बेसिक साइंस विभाग की डीन डा० पूजा तोमर और गृह विज्ञान विभाग की डीन डा० श्वेता राठी ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने रचनात्मकता और मेहनत के साथ आकर्षक मेहंदी डिजाइन तैयार किए।उन्होंने मेहंदी को भारतीय संस्कृति में सौंदर्य,स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक बताया।इस अवसर पर शिक्षा विभाग की प्रवक्ता डा० विधि सिंह, रीतू गर्ग,सपना सिंघल और भारती त्यागी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
श्रीराम कॉलेज के शिक्षक शिक्षा संकाय में नारी शक्ति मिशन के अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इसमें शिक्षक शिक्षा,कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीबीए,बेसिक साइंस,कृषि विज्ञान और ललित कला विभाग की लगभग 50 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया