नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार
औरैया। अजीतमल कोतवाली पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में एक साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 30 अक्टूबर को अटसू चौराहे के पास से आरोपी को दबोचा। आरोपी की पहचान ग्राम सांफर निवासी नीरज कुमार उर्फ जोगिंदर (22) पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई शुरू की।