करवा चैथ पर विवाहित महिला पुलिसकर्मियों को मिलेगी छुट्टी
फतेहपुर। करवा चैथ पर विवाहित महिला पुलिसकर्मियों को राहत देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने विशेष आदेश जारी किया है। इसके तहत महिला पुलिसकर्मियों को छुट्टी के लिए अलग से प्रार्थना पत्र देने की जरूरत नहीं होगी। एसपी ने बताया कि करवा चैथ पर व्रत और पूजा के चलते महिला पुलिसकर्मियों को सहूलियत देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इससे उन्हें अवकाश के लिए प्रभारी, क्षेत्राधिकारी या अन्य अधिकारियों के पास आवेदन करने की प्रक्रिया से राहत मिलेगी। इस फैसले से विवाहित महिला पुलिसकर्मियों को पर्व मनाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।