करवा चौथ पर मेहंदी के रंगों से सजी शाकुम्भरी वाटिका,प्रतियोगिता में प्रिया गर्ग और सिया गोयल ने मारी बाजी
मुजफ्फरनगर।करवाचौथ पर्व के अवसर पर समाज कल्याण एवं महिला विकास समिति की ओर से दक्षिणी कृष्णापुरी स्थित शाकुम्भरी वाटिका में मेहंदी प्रतियोगिता और एक दिवसीय निःशुल्क मेहंदी शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्घाटन समाजसेवी लाला प्रदीप गोयल और उनकी पत्नी पवित्रा गोयल ने फीता काटकर किया।भावना गुप्ता,प्रधानाचार्या मंजू गोयल और शैलजा मित्तल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।संस्था की अध्यक्ष एवं महिला ऐच्छिक ब्यूरो की पूर्व सदस्या मनीषा गोयल ने बताया कि शिविर में 50 से अधिक सुहागिनों के हाथों पर निःशुल्क मेहंदी लगाई गई।मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता के महिला वर्ग में प्रिया गर्ग ने प्रथम और शिक्षिका शिखा गोयल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।बालिका सीनियर वर्ग में तनिशा मित्तल प्रथम और खुशी सक्सेना द्वितीय स्थान पर रहीं।बालिका जूनियर वर्ग में सिया गोयल ने प्रथम,राधिका वर्मा ने द्वितीय और जानवी सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी सनातनी बालिकाओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के आयोजन में अमिता गोयल,इंजीनियर्स क्लब के सचिव इंजीनियर बसंत कुमार गोयल,संतोष वर्मा,प्रकाशी शर्मा,सपना गोयल,रूही गर्ग,ऐनी धीमान,अनविका,केशवी,श्रव्या,अनन्वी और मुकेश का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर मंजू सेन,मंजू शर्मा,एकता शर्मा,अंजली वर्मा,प्रियंका शर्मा,पूजा मित्तल,सरोज,रेखा शर्मा,अनुष्का,किरण सिंघल,उषा,बबीता,गुड्डी सिंघल और प्रीति सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।