कम्पोजिट विद्यालय सनगांव में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का लोकार्पण
फतेहपुर। तेलियानी विकासखंड की ग्राम पंचायत सनगांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग की धनराशि से वर्ष 2025-26 में कराए गए बाउंड्रीवाल निर्माण एवं मरम्मत कार्य का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिंदकी विधायक एवं पूर्व कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण के साथ बच्चों की सुरक्षा भी बेहद जरूरी है। बाउंड्रीवाल बनने से विद्यालय परिसर सुरक्षित रहेगा और बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गुलाब सिंह, इफ्तेखार खां (हाजी मॉडल), खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, कंसल्टिंग इंजीनियर मो. आदिल, ग्राम पंचायत सचिव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। शिलापट्ट पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना का नाम भी अंकित रहा। निर्माण कार्य ग्राम पंचायत सनगांव, विकासखंड तेलियानी द्वारा कराया गया।