जाम से निजात के लिए प्रशासन ने शुरू की कवायद, विजयनगर और भरथना चौराहे का किया निरीक्षण
इटावा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और आए दिन लगने वाले जाम से आमजन को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने पहल शुरू कर दी है। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में शनिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शहर के प्रमुख चौराहों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी बबीता सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), विद्युत विभाग और नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने विजयनगर चौराहा एवं भरथना चौराहे का भ्रमण कर यातायात संचालन में आ रही बाधाओं और जाम की समस्या का मौके पर जायजा लियाअधिकारियों ने चौराहों की इंजीनियरिंग व्यवस्था में सुधार, सड़कों के आवश्यक चौड़ीकरण तथा विद्युत विभाग एवं नगर पालिका के पोलों को शिफ्ट करने सहित अन्य जरूरी कार्यों को चिन्हित किया। इन कार्यों के माध्यम से यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने पर चर्चा की गई।