जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जाह्नवी कसेरा का हुआ भव्य स्वागत
मीरजापुर । शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व मंय निवर्तमान जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा आभा पटेल की अध्यक्षता में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा जाह्नवी कसेरा का अटल चौक विंध्याचल में भव्य स्वागत किया गया ।
तत्पश्चात जिलाध्यक्ष ने माता विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया । पश्चात् जाह्नवी का काफिला लालडिग्गी स्थित पं0 दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुकेरी बाजार स्थित डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पार्टी पुरौधों को नमन किया ।
उसके बाद पं0 दीनदयाल पुरम कॉलोनी बरौधा कचार स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुँची जहाँ उनका महिला मोर्चा की बहनें एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र,बुके के साथ स्वागत किया । अभिनन्दन सभा भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने जाह्नवी कसेरा को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि मैं अपेक्षा करता हूँ कि आप संगठन के द्वारा दिये गये दायित्व का बखूबी निर्वहन करेंगी और संगठन की मजबूती प्रदान करेंगी ।
जिलाध्यक्ष जाह्नवी कसेरा ने कहा कि माँ विन्ध्यवासिनी को प्रणाम करती हूँ और शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद हमारे लिए दायित्व नहीं सम्मान के साथ – साथ और अधिक जिम्मेदारी है । मैं हमेशा पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ निर्वहन करने का प्रयास करूंगी तथा संगठन के निर्देशों और अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य करती रहूँगा ।
अंत में निवर्तमान जिलाध्यक्ष आभा पटेल ने कहा कि बधाई देते हुए कहा कि मैं अपनी छोटी बहन जाह्नवी कसेरा के उज्जवल भविष्य की कामना एवं शुभकामनाएं देती हूँ । परिवर्तन ही प्रकृति का नियम है । मैं हमेशा बड़ी बहन के रूप में अपनी छोटी बहन जाह्नवी कसेरा का सहयोग करती रहूंगी । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महिला मोर्चा बीना सिंह ने किया ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार सिंह, चिन्तामणि मौर्य, सुनीता शर्मा, जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह, जिलामंत्री संध्या पटेल, पूनम चौरसिया, महिला मोर्चा उमा जायसवाल, प्रेमलता दूबे, सोनम चतुर्वेदी, वर्षा वर्मा, मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा भावना बरनवाल के साथ सभी मण्डल अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रहीं । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया ।