जेएसी झाँसी ने भव्यता से मनाई ग्रेजुएशन सेरेमनी, नवसदस्यों को किया सम्मानित
झाँसी। जेसीआई एलुमनी क्लब (जेएसी) जोन-2 द्वारा झाँसी में भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेशनल वाइस चेयरमैन पीडीएम जेसी किशोर मुरलीधरन मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जोन प्रेसिडेंट जेसी मिलन अग्रवाल एवं जोन चेयरपर्सन जेसी कल्पना पांडे उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मनमोहक कथक प्रस्तुति के साथ हुआ। इस अवसर पर नवसदस्यों को गाउन एवं कैप पहनाकर तथा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि किशोर मुरलीधरन ने जेएसी युवा, मार्गदर्शन एवं नमस्ते इंडिया जैसे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सदस्यों को संगठन की मजबूती और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। जोन चेयरपर्सन कल्पना पांडे ने कहा कि यह सम्मान सभी सदस्यों के लिए गौरव की बात है। वहीं जोन प्रेसिडेंट मिलन अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पीडीएम जेसी सारिका सक्सेना द्वारा घोषित 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि रही। महिलाओं की सर्वाधिक सदस्यता के लिए जेएसी झाँसी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। राशि जोन चेयरपर्सन कल्पना पांडे को सौंपी गई।
इस अवसर पर रीजनल चेयरमैन झाँसी जेसी प्रदीप श्रीवास्तव, निवर्तमान जोन चेयरमैन पीडीएम ललेश सक्सेना, जेसी राजेश शर्मा, जेसी सीनेटर सक्सेना सहित अलीगढ़, राठ, कायमगंज एवं ललितपुर से आए पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक राजेश शर्मा एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंच संचालन जेसी रंजना शर्मा ने किया तथा अतिथियों का स्वागत जेसी आनंद कुमार सक्सेना ने किया।
अंत में रीजनल चेयरमैन प्रदीप श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में झाँसी की महिला सदस्यों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।