हरिहरपुर कैलहा में धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा
प्रतापगढ़। लक्ष्मणपुर ब्लॉक की ग्राम सभा हरिहरपुर कैलहा में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा निकाली। श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते पूरे गांव में भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंचे। इसके बाद सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। आयोजन के मुख्य यजमान राम मिश्रा, शिव प्रसाद मिश्रा, गीता मिश्रा एवं देवी प्रसाद मिश्रा ने कथा व्यास आचार्य पंडित गिरीश चंद्र मिश्रा का माल्यार्पण व अंगवस्त्रम से सम्मान किया। कथा व्यास आचार्य पंडित गिरीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को भक्ति, प्रेम, सेवा और सदाचार की प्रेरणा देती है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जीवन में धर्म के मार्ग पर चलने और अपने कर्तव्यों का पालन करने की सीख मिलती है। इस मौके पर मनोरमा मिश्रा, सुंदरी मिश्रा, राजकुमार, राजेंद्र, लालता प्रसाद, प्रदीप, राकेश, दिलीप, जगन्नाथ, इंजीनियर आदित्य, कमलेश, बद्री प्रसाद, दीपक, रवि, शैलेश, आरुष, प्रवीण, सुधीर, आकांक्षा, डॉ. आंचल मिश्रा, उमेश, माधुरी, इंजीनियर अमित, शिवम, प्रिया, नीलम, कोमल, काजल, लक्ष्मी, प्रियंका, रीता, आर्य, दिशा, प्रियांशु, मनीष समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।