गांधी-शास्त्री जयन्ती पर जनपद में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम’
भदोही। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयन्तीध्अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा कलेक्टेªट एवं मुख्य विकास अधिकारी बाल गोबिन्द शुक्ल द्वारा विकास भवन पर ध्वजारोहण किया गया। दोनों महान जननायको की प्रतिमा पर पुष्पाजंलिध्माल्यार्पण करते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष कुमार व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने कोटि-कोटि नमन करते हुए उन्हे श्रद्वांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय के संगीत शिक्षक के नेतृत्व में आयें छात्र-छात्राओं ने गांधी जी का प्रिय भजन-‘‘रघुपति राघव राजा राम‘‘ वैष्णव जन तो तेने कहिए, पीड़ पारायी जाणे रे‘‘ गाया जिसको सभी ने दुहराकर उसका अनुसरण किया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने गांधी व शास्त्री को नमन करते हुए भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन में उनके महत्व को रेखांकित किया। उन्होने गांधी जी के सत्याग्रह, सत्य और अहिंसा, स्वराज, स्वदेशी, ग्रामोदय, अन्त्योदय, गांधी जी के जन्तरध्मंत्र, ग्राम स्वराज, चरखा आदि विचारो व जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए उन्होने प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने ‘‘जय जवान-जय किसान‘‘ मंत्र के प्रणेता, विराट व्यक्तित्व के पहचान, सादगी और कर्तव्य निष्ठा के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी के योगदानो पर प्रकाश डाला। उन्होने बताया कि ‘‘गांधी जी ने कहा था कि ‘‘भारत की आत्मा गॉव में बसती है।‘‘ पंचायतो को सशक्त बनाकर ही हम देश के विकास में जन-जन की सहभागिता को शामिल कर सकते है। जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जी के विचारो में ‘‘जहॉ स्वच्छता है वहीं ईश्वर का वास होता है।