ग्राम पंचायत खदगौरा में बहू-बेटी सम्मेलन का हुआ आयोजन
बलरामपुर। दिनांक 30/10/2026 को थाना पचपेड़वा अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तरीय बहु बेटी सम्मेलन ग्राम खदगौरा में मिशन शक्ति टीम/ महिला बीट आरक्षी और सुगमकर्ताओं द्वारा आयोजित बहु बेटी सम्मेलन में भाग लेकर प्रथम गतिविधि “हमारा संबंध जाल” कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में आपसी विश्वास, सम्मान, समानता, सहयोग एवं संवाद के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। प्रतिभाग करने वाली महिलाओं व बालिकाओं को यह संदेश दिया गया कि मजबूत पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी को महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा तथा सकारात्मक पारिवारिक वातावरण बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया। एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई, तथा पंपलेट वितरण किया गया।