एसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
एसपी ने शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और प्रत्येक मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की जांच निष्पक्षता से करते हुए पीड़ितों को समय से न्याय दिलाने का प्रयास करें। साथ ही निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। पुलिस अधीक्षक ने जनसमस्याओं के समाधान को पुलिस की प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और शिकायत निस्तारण व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।