एमएलसी मतगणना को लेकर अधिकारियों ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
झांसी। इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की मतगणना को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार को मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे, जिलाधिकारी गौरांग राठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज (बीकेडी) मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना के दृष्टिगत अधिकारियों ने मतगणना स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। अधिकारियों के निर्देशन में मतगणना स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सहित सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं, ताकि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।