डॉ. मान सिंह की जीत पर लालगोपालगंज में जश्न
लालगोपालगंज। समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मान सिंह की शानदार जीत की खबर मिलते ही स्थानीय कस्बा में समर्थकों व पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पूर्व चेयरमैन एसएस कुद्दूसी की अगुवाई में जीत का जश्न मनाया गया। वहीं सपा नगर अध्यक्ष इम्तियाज अंसारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपाई हनुमान चैराहे पर इकट्ठा हुए। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान डा. इमरान खान, फैजुस्सलाम, जफरूस्सलाम कुद्दूसी, मोहम्मद आलम फारूकी, रोशन कलीम, मुमताज अली, साजिद नेहाल, शांतिलाल पटेल, संगमलाल मौर्य, इरशाद अंसारी, बसंतलाल, वसीम अहमद आदि रहे।