छात्राएं बनेंगी ई-वेस्ट वॉरियर, इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सही निस्तारण के लिए किया जागरूक
प्रतापगढ़।’’ पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित जिले के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में बुधवार को ई-कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रमों में छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक कचरे के दुष्प्रभाव और उसके सुरक्षित निस्तारण की जानकारी दी गई। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से उन्हें ई-वेस्ट एकत्र कर अधिकृत रिसाइक्लिंग केंद्र तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गीता यादव, उप प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद अनीश सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। राजकीय इंटर कॉलेज पुरबगांव, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वाजिदपुर, एवीएन इंटर कॉलेज जेठवारा और अन्य विद्यालयों में भी अभियान चलाया गया।