भुसहर पुरई में बहू-बेटी सम्मेलन का हुआ आयोजन
पचपेड़वा(बलरामपुर)-
थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर मिशन शक्ति अभियान के छठवें चरण के अन्तर्गत एंटी रोमियो टीम/मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम भुसहर पुरई में सामूहिक रूप से बहू- बेटी सम्मेलन कर सभी महिलाओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत आने वाली विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाएं जैसे कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि की जानकारी दी गई तथा सभी महिलाओ को महिला अपराध - महिला हिंसा, लैंगिग उत्पीडन, आदि के बारे में बताया गया तथा साइबर अपराधों जैसे- ओटीपी शेयरिंग,लकी ड्रा फ्रॉड कॉल, स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल,बैंकिंग फ्रॉड,पेंशन धोखाधड़ी आदि से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। 1090, यूपी आपातकालीन 112, एबुलेंस सेवा 102/108, महिला हेल्पलाइन 181 व साइबर हेल्पलाइन नं० 1930/155260, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नं० 1076 व मादक पदार्थों के सेवन व उनसे होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में व यातायात नियमों के बारे में, बाल विवाह तथा दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के बारे में जागरूक किया गया। महिलाओं को थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र एवं परिवार परामर्श केंद्र के बारे में बताते हुए सुगम कानूनी सहायता व शिक्षा के प्रति जागरुक किया गया ।