भारत विकास परिषद की डांडिया नाइट में सदस्यों ने जमकर किया धमाल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित
झांसी। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा झांसी के तत्वावधान में अध्यक्ष अमित सराया की अध्यक्षता में झांसी होटल में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द का माहौल बना रहा।
डांडिया नाइट की संयोजिका निशा गर्ग एवं अल्पना जैन ने शानदार संयोजन करते हुए सदस्यों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। डांडिया प्रतियोगिता में कल्पना-आलोक अग्रवाल तथा मधु-निलेश मोदी की जोड़ी ने सफलता हासिल की। वहीं, आकर्षक अंताक्षरी प्रतियोगिता में परवाना की टीम विजेता रही। समयबद्धता एवं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सुनीता-संजय अरोरा ने बाजी मारी।
कार्यक्रम के अंत में सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन ने सदस्यों को मनोरंजन के साथ एक-दूसरे के साथ समय बिताने और आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर प्रदान किया। परिषद के सदस्यों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और आयोजन की सराहना की।
डांडिया नाइट में कृति शर्मा, अनुराधा गुप्ता, मंजू अग्रवाल, वंदना पुरवार, अनुपमा खन्ना, राखी जैन, सुनीता अग्रवाल, रश्मि झांब, सुरेखा जायसवाल, प्रभा यादव, मधु पासी, अनु अग्रवाल, अनीता खंताल, श्वेता अरोरा, नेहा अरोड़ा, नीतू लोया, शशि अग्रवाल, नम्रता सोनी, साधना बिसो, सुनीता राय, शिखा आहूजा, शारदा पटेल, अल्पना चतुर्वेदी, डॉ. रंजना गुप्ता, अनीता कठिल, श्वेता खरे, क्षमा जैन, मेघा गुप्ता, नीलम नगरिया, बिपुला अरोड़ा, हितेश शर्मा, पवन गर्ग, वीरेंद्र गुप्ता, डॉ. कृष्ण मोहन अग्रवाल, अनिल कुमार तिवारी, अरविंद मोदी, राजू झांब, संजय जैन, राजेश जैन, अजय अग्रवाल, सीए रोहित जायसवाल, अजय पुरवार, अनूप खन्ना, नरेंद्र अग्रवाल, अशोक पासी, अशोक खंताल, राजीव अरोरा, दिनेश यादव, दीपक लोया, विनोद अग्रवाल, गगन सोनी, धर्मेंद्र बिसो, राकेश राय, दीपक आहूजा, बीबी पटेल, राहुल चतुर्वेदी, डॉ. रमाकांत गुप्ता, दीपक कठिल, सुमित खरे, शरद गुप्ता, कपिल नगरिया, सूर्य प्रकाश अग्रवाल, विवेक अरोरा, संजय अरोरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में परिषद के सचिव विनय जैन ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।