बी.एम.एस. जूनियर हाईस्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
चिलकाना। ग्राम पटना उर्फ नयाबांस स्थित बी.एम.एस. जूनियर हाईस्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने मेहंदी की आकर्षक एवं सुंदर डिजाइनों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में लवीना और वंशिका ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। राधिका द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि नाविक, स्नेहा और सफकरोज ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जैकी कालरा ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को निखारने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।