बड़ा शिवाला में धूमधाम से हुआ सीता-राम विवाह, भजनों पर झूमे श्रद्धालु - भैरव प्रसाद समिति ने कराया आयोजन, करीब 200 वर्षों से चली आ रही परंपरा
फतेहपुर। शहर के बाकरगंज स्थित बड़ा शिवाला, जीटी रोड पर भैरव प्रसाद समिति की ओर से सीता-राम विवाह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कानपुर और सहारनपुर से आए कलाकारों ने भगवान राम और माता सीता के विवाह गीतों व भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
समिति के अध्यक्ष डॉ. नवनीत श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव के नेतृत्व में रामलीला मैदान से आई भगवान गणेश सहित अन्य सवारियों का स्वागत किया गया। इसके बाद भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और माता सीता के स्वरूपों का फूल-मालाओं से स्वागत कर विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
समिति अध्यक्ष डॉ. नवनीत श्रीवास्तव ने बताया कि बड़ा शिवाला में सीता विवाह का आयोजन करीब 200 वर्षों से होता आ रहा है। उनकी पीढ़ी के हिसाब से यह 49वां वर्ष है। आयोजन का उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करना और लोगों को धार्मिक परंपराओं से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष 50वां आयोजन और अधिक भव्य रूप से कराया जाएगा, जिसमें शासन और प्रशासन का सहयोग लेने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर समिति के सदस्य सुरजीत फूफा, राजसेन श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, योगेश श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, अंकित गुप्ता और शुभम श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।