अपना दल एस के बैनर तले धूमधाम से मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती
बारा भनौरी (विधानसभा बारा), यमुनापार, प्रयागराज आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को विधानसभा बारा के भनौरी में अपना दल एस के बैनर तले भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपना दल एस यमुनापार के जिलाध्यक्ष राम मनोहर पटेल जी ने की तथा संचालन विकास पटेल, जोन अध्यक्ष कौंधियारा ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव राजेश पटेल बुलबुल जी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विनोद पटेल, मंडल परिक्षेत्र प्रयागराज एवं परमानंद पटेल, मंडल सचिव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्र बहादुर पटेल, अध्यक्ष विधानसभा करछना, अजय पटेल, विधानसभा उपाध्यक्ष, किसान मंच के जिलाध्यक्ष शक्तिलाल विश्वकर्मा, आईटी मंच के जिलाध्यक्ष श्री सचिन सिंह पटेल, रामकरण पटेल, राममणि पटेल, मंगल पटेल,राजकुमार पटेल, रामबाबू, पंकज पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी साथियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजेश पटेल बुलबुल जी ने देश की एकता एवं अखंडता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने आजादी के बाद देश की 565 रियासतों के एकीकरण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई और भारत को एक सूत्र में पिरोने का महान कार्य किया। हमें भी उनके आदर्शों पर चलते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ. विनोद पटेल जी ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के दृढ़ संकल्प, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि एक बार अदालत में बहस के दौरान उन्हें अपनी पत्नी के निधन की सूचना मिली, लेकिन उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए बहस पूरी की। उनका यह प्रसंग उनकी अद्भुत कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचायक है।
वहीं परमानंद पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो ऐतिहासिक योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राम मनोहर पटेल जी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी बचपन से ही नेतृत्व क्षमता, दृढ़ इच्छाशक्ति और संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने वकालत से लेकर देश की राजनीति तक अपने कार्यों और नेतृत्व क्षमता से एक अलग पहचान बनाई। हमें उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए। अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के बताए मार्ग पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को बनाए रखने का संकल्प लिया।